पंजाब के होशियारपुर में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली

Edited By PTI News Agency,Updated: 26 Jan, 2021 08:27 PM

pti punjab story

होशियारपुर, (पंजाब), 26 जनवरी (भाषा) पंजाब के होशियारपुर जिले में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली और ‘काले’ कृषि कानून लाने के लिये केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ।

होशियारपुर, (पंजाब), 26 जनवरी (भाषा) पंजाब के होशियारपुर जिले में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली और ‘काले’ कृषि कानून लाने के लिये केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ।

जिले के होशियारपुर, हरियाना, गढ़दीवाला, मुकेरियां और टांडा समेत कई शहरों में किसानों ने यह परेड निकाला ।

कृषक संगठन ‘आजाद किसान कमेटी दोआबा’ के हरबंस सिंह संघा ने इस परेड का नेतृत्व किया ।

किसानों के ट्रैक्टर पर उनके आंदोलन के समर्थन में झंडे एवं बैनर लगे थे ।

किसानों ने दावा किया कि उनकी ट्रैक्टर परेड शांतिपूर्ण थी ।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!