Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Oct, 2021 02:24 PM

पुलिस ने पातड़ां के चुनागरा रोड से 3 अलग-अलग घरों में छापेमारी कर देह व्यापार के अड्डों का पर्दाफाश किया है। घरों में चलते इस धंधे में 5 व्यक्तियों सहित एक महिला को मौके पर काबू कर लिया, जबकि एक महिला फरार हो गई। इस दौरान पुलिस ने उनके कब्जे में से 6...
पातड़ां (चोपड़ा): पुलिस ने पातड़ां के चुनागरा रोड से 3 अलग-अलग घरों में छापेमारी कर देह व्यापार के अड्डों का पर्दाफाश किया है। घरों में चलते इस धंधे में 5 व्यक्तियों सहित एक महिला को मौके पर काबू कर लिया, जबकि एक महिला फरार हो गई। इस दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 6 लड़कियों को भी पकड़ा है।
जानकारी देते थाना प्रमुख पांतड़ा इंसपेक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के चुनागरा रोड पर कुछ घरों में देह व्यापार के अड्डे चल रहे हैं। चौंकी इंचार्ज बीरबल शर्मा ने पुलिस पार्टी सहित छापेमारी की। इस दौरान जुम्मा सिंह और उसकी पत्नी दीप कौर पड़ोसन नवदीप कौर उर्फ नवु और अमनदीप कौर अपने घरों में बाहर से लड़कियों को मंगवा कर देह व्यापार का धंधा चलाते थे।
मौके पर पुलिस ने 5 लड़के और 6 लड़कियों को पकड़ लिया पर दीप कौर मौके से फरार हो गई। पातड़ां पुलिस ने जुम्मा सिंह, नवदीप कौर उर्फ नवु और अमनदीप कौर सहित शैंटी सिंह निवासी ढंड्याल, हरविंदर सिंह निवासी तलवाड़ा (हरियाणा), अंग्रेज़ सिंह और सुरिंदर सिंह निवासी हर्याऊ खुर्द को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here