Private अस्पताल में आज इलाज के लिए जा रहे है तो यह खबर आपके लिए खास, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 02 Apr, 2022 09:59 AM

private doctor strike

अगर आप आज प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम

जालंधर (रत्ता): अगर आप आज प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है। दरअसल, आज सभी प्राइवेट डॉक्टर सुबह 8 से शाम 6 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे।  

बता दें कि पिछले दिनों राजस्थान में महिला डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा आत्महत्या किए जाने के उपरांत उसको इंसाफ दिलवाने के लिए इंडियन मैडीकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) जालंधर ने 2 अप्रैल को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक हड़ताल करते हुए चिकित्सा सुविधाएं ठप्प करने का निर्णय लिया है।

आई.एम.ए. जालंधर के प्रधान डॉ. आलोक लालवानी ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आई.एम.ए. सैंट्रल तथा पंजाब के आह्वान पर एसोसिएशन के सभी मैंबर 1 दिन की हड़ताल पर रहेंगे और इस दौरान एमरजैंसी को छोड़कर हर प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं ठप्प रहेगी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे एसोसिएशन के सदस्य स्थानीय गुजराल नगर स्थित आई.एम.ए. हाऊस में एकत्रित होकर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!