पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारियों पर मत्थापच्ची

Edited By Tania pathak,Updated: 13 Oct, 2020 09:25 AM

preparation to contest all 117 assembly seats of punjab

पंजाब में सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडऩे के लिए तैयारियों हेतु आयोजित...

जालंधर (राहुल): पंजाब में सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडऩे के लिए तैयारियों हेतु आयोजित भाजपा की समीक्षा बैठक राजमाता विजया राजे सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष को समर्पित रही। भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के सान्निध्य में हुई उक्त बैठक का आयोजन स्थानीय विजय रिजोर्ट में किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से जुड़कर कार्यकत्र्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। शर्मा ने बैठक में शामिल होने पर जहां प्रधानमंत्री का स्वागत किया, वहीं मार्गदर्शन के लिए उनका आभार जताया। इस अवसर पर किसानों को जागरूक करने के लिए ‘स्वतंत्र किसान, सशक्त किसान’ नामक पत्र का भी विमोचन किया गया।

बैठक से पहले सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र एवं संगठन को समर्पित करने वाली, आपातकाल के दौरान कई प्रताडऩाएं सहने वाली, महिला उत्थान की अद्भुत मिसाल हमारी आदर्श श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए याद किया गया।

बैठक में अश्वनी शर्मा ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों से कहा कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों व निगमों की सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लडऩे के लिए भाजपा कार्यकत्र्ताओं को तैयार करें। उन्होंने सभी संगठनात्मक पदों को भरने, मंडल व बूथ स्तर पर संगठन खड़ा करने के जल्द निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के संगठन महामंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं जिला जालंधर के प्रभारी सुभाष शर्मा, जीवन गुप्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रवीण बंसल, राजेश बाघा, सुरेंद्र महे, कृष्णदेव भंडारी, अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन विनोद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता मिंटा कोछड़, महेंद्र भगत, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, भाजपा नेता रवि महेंद्रू नवल किशोर कंबोज व अन्य मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!