Edited By Urmila,Updated: 26 Feb, 2023 11:24 AM

जालंधर स्थित पी.पी.आर. मॉल के नजदीक पति-पत्नी के हाई-वोल्टेज ड्रामा करने का मामला सामने आया है।
जालंधर: जालंधर स्थित पी.पी.आर. मॉल के नजदीक पति-पत्नी के हाई-वोल्टेज ड्रामा करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच काफी लंबे समय से आपसी तकरार चल रही थी। बताया जा रहा है कि लड़की जालंधर की रहने वाली है और डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी लुधियाना में हुई थी।
जिक्रयोग्य है कि लड़की जालंधर के पी.पी.आर. मॉल के नजदीक काम करती है। पति ने पत्नी से मिलकर बातचीत करने के लिए कहा लेकिन पत्नी ने इंकार कर दिया जिसके बाद उसे मनाने के लिए पी.पी.आर. मॉल की बिल्डिंग पर चढ़ गया और मरने की धमकी देने लगा। उस समय हड़कंप मच गया। पत्नी ने अपने घरवालों को सूचना दी। लड़की के परिजनों ने इसके बाद पुलिस को फोन करके जानकारी दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची उसके पति को बिल्डिंग से नीचे लेकर आई। पुलिस उसे अपने साथ थाना नं. 7 में ले गई और मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
उधर, लड़की की मां ने आरोप लगाए हैं कि उसका पति उनकी बेटी को तंग परेशान करता है। उसकी शादी को लगभग डेढ़ साल हुआ है कि उसका पति उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करता रहता है। मां ने कहा कि वह अपनी बेटी के ससुराल जब लेने गए थे तो लड़के वालों के परिवार ने उनके हाथापाई की थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here