हादसा : बेकाबू हुई स्कूल बस खंभे से टकराई; हाई-वोल्टेज तारें बस पर गिरीं, बाल-बाल बचे बच्चे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Oct, 2026 11:00 PM

accident out of control school bus crashes into a pole

अमन नगर इलाके में मंगलवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक प्राइवेट स्कूल के करीब 20 से 21 बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जोरदार धमाके के साथ बिजली का...

लुधियाना (राज) : अमन नगर इलाके में मंगलवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक प्राइवेट स्कूल के करीब 20 से 21 बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जोरदार धमाके के साथ बिजली का भारी खंभा टूट गया और हाई-वोल्टेज तारें बस के ऊपर आ गिरीं। 

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है, जिसने घटना की असली वजह उजागर कर दी है। स्थानीय लोगों की बहादुरी से एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया, हालांकि कई बच्चे घायल हुए हैं। हादसे के बाद लापरवाह ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जबकि स्कूल प्रबंधन मामले पर चुप्पी साधे हुए है। लोगों का कहना है ड्राइवर नशे में थे। जो मौके से फरार हो गया। जबकि अभी पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!