Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Jul, 2026 06:32 PM

पंजाब के होशियारपुर जिला के कुछ इलाकों में बिजली कट लगने की सूचना है। सहायक इंजीनियर पावरकॉम शहरी उपमंडल बलदेव राज तथा जे. ई. अश्विनी कुमार ने बताया कि केशो मंदिर फीडर की जरूरी मुरम्मत के कारण 18 जुलाई को प्रात: 9:30 से 12:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद...
होशियारपुर (राकेश): पंजाब के होशियारपुर जिला के कुछ इलाकों में बिजली कट लगने की सूचना है। सहायक इंजीनियर पावरकॉम शहरी उपमंडल बलदेव राज तथा जे. ई. अश्विनी कुमार ने बताया कि केशो मंदिर फीडर की जरूरी मुरम्मत के कारण 18 जुलाई को प्रात: 9:30 से 12:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इसके चलते माल रोड, ईश नगर, देव नगर, बहादुरपुर, चांद नगर, शक्ति नगर, धोबी घाट रोड, भगवान दास रोड, कमेटी बाजार, नई आबादी इत्यादि इलाके प्रभावित होंगे।
नवांशहर में बिजली बंद रहेगी
नवांशहर (त्रिपाठी): सहायक कार्यकारी अभियंता ग्रामीण उपमंडल, नवांशहर ने जानकारी देते हुए बताया कि 132 के.वी. सब-स्टेशन नवांशहर से चलने वाले 11 के.वी. बरनाला यू.पी.एस. फीडर पर आवश्यक रखरखाव के लिए 18 को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस फीडर के तहत आने वाले बरनाला कलां, सलोह, पुनु मजारा, जेठू मजारा, चूहड़पुर, सोना, बघौरा, रूड़कीखास, सिंबली आदि गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बंद रहेगी।