जानिए पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने सुनील जाखड़ का राजनीतिक सफर

Edited By Kamini,Updated: 04 Jul, 2023 04:55 PM

political journey of sunil jakhar who became the state president of punjab bjp

बीजेपी ने सुनील जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पंजाब बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

पंजाब डेस्क : बीजेपी ने सुनील जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पंजाब बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इस बीच अगर हम सुनील जाखड़ के राजनीतिक सफर की बात करें तो सुनील कुमार जाखड़ का जन्म 9 फरवरी 1954 को सीनियर कांग्रेस नेता बलराम जाखड़ के घर में हुआ था। उनका पैतृक गांव पंजकोसी फाजिल्का जिले के अंतर्गत है। सुनील जाखड़ एक राजनीतिक खानदान में आते हैं। उनके पिता बलराम जाखड़ नरसिम्हा राव की सरकार के दौरान 2 बार लोकसभा अध्यक्ष और कृषि मंत्री थे। इसके अलावा उनके पिता भी 2004 से 2009 तक मध्य प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं।

सुनील जाखड़ का राजनीतिक सफर

आपको बता दें कि सुनील जाखड़ ने साल 2002 में राज्य स्तर की राजनीति में कदम रखा था, जब पंजाब में पहली बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार बनी थी।

  •  जाखड़ 2002, 2007 और 2012 में लगातार 3 बार अबोहर से विधायक रहे।
  •  2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जाखड़ बीजेपी के अरुण नारंग से हार गए थे।
  • 14 अक्टूबर 2017 को पूर्व विधायक विनोद खन्ना की मौत के बाद सुनील जाखड़ भाजपा के स्वर्ण सलारिया को भारी मतों के अंतर से हराकर लोकसभा मैंबर बने।
  • सुनील जाखड़ कैप्टन अमरिंदर सिंह के काफी करीबी रहे हैं और कई बार चुनाव प्रचार के दौरान कैप्टन ने उन्हें भविष्य में मुख्यमंत्री पद का बड़ा दावेदार भी घोषित कर दिया था।
  • 2019 के लोकसभा चुनाव में सुनील जाखड़ भी उम्मीदवार थे लेकिन बीजेपी के सनी देओल से हार गए थे।
  • कांग्रेस हाईकमान के अनुरोध पर सुनील जाखड़ ने 2021 में पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद नवजोत सिद्धू को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया।
  • सुनील जाखड़ पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप था, जिसके लिए उन्हें सभी पदों से निलंबन का नोटिस जारी किया गया था।
  • 14 मई 2022 को कांग्रेस को अलविदा कह दिया और 19 मई 2022 को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
  • 4 जुलाई 2023 को सुनील जाखड़ पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!