पंजाब के अब इस सिविल अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट बंद, जानें पूरा मामला

Edited By Kamini,Updated: 01 Aug, 2025 05:52 PM

civil hospital s oxygen plant shut down

सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने मामला सामने आया है।

कपूरथला : सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने मामला सामने आया है। जालंधर के बाद अब कपूरथला सिविल अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट बंद होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में स्टाफ की कमी के कारण ऑक्सीजन प्लांट को बंद करना पड़ा है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठाए हैं। एस.एम.ओ. डॉ. इंदु बाला ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट चलाने के लिए कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है। 

PunjabKesari

इस समस्या को लेकर पहले भी स्वास्थ्य अधिकारियों को शिकायत दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही समाधान निकाला गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जालंधर सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के बंद होने के चलते ट्रॉमा सेंटर में 3 मरीजों की मौत हो गई थी। इस मामले में अधिकारियों की लापरवाही उजागर होने पर स्वास्थ्य विभाग ने 3 डॉक्टरों को सस्पेंड और एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया था। अब कपूरथला में सामने आई यह स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और विभाग की लापरवाही की पोल खोल रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!