Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Jan, 2022 09:13 PM
बीते दिनों थाना भोगपुर के गांव की एक लड़की की एक लड़के द्वारा अश्लील फोटो बना कर ब्लैकमेल किए जाने की खबर प्रकाशित किए जाने के बाद भोगपुर पुलिस ने तेजी के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी नौजवान खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
भोगपुर (सूरी) : बीते दिनों थाना भोगपुर के गांव की एक लड़की की एक लड़के द्वारा अश्लील फोटो बना कर ब्लैकमेल किए जाने की खबर प्रकाशित किए जाने के बाद भोगपुर पुलिस ने तेजी के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी नौजवान खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले संबंधी पीड़िता ने एस.एस.पी. जालंधर को दी गई शिकायत पर भोगपुर पुलिस की तरफ से कार्रवाई करते हुए लड़के खिलाफ बलात्कार, सूचना तकनीक एक्ट और अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंधी पीड़िता की तरफ से एस.एस.पी. जालंधर को दी गई शिकायत में कहा था कि एक लड़का जोकि उसके दूर के रिश्ते में चाचा लगता है और रिश्तेदारी होने के कारण उसका पीड़िता के घर आना-जाना था। लड़के ने उसे विवाह का झांसा देकर अपने झूठे प्यार के जाल में फंसा लिया।
एक दिन जब पीड़िता घर में अकेली थी तो लड़का उसके घर में आया और लड़के ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशे की चीज डाल कर उसकी अश्लील फोटो ले ली। इन फोटो को लेकर पीड़िता को ब्लैकमेल करके उसके साथ नाजायज शारीरिक सम्बन्ध भी बनाए और फिर विदेश चला गया। पीड़िता के माता-पिता ने जब उसका रिश्ता किसी अन्य लड़के साथ तय किया तो लड़के ने पीडितों को धमकियां देनीं शुरू कर दीं। लड़के ने पीड़िता की ऐतराजयोग्य फोटो गांव में वायरल कर दीं और कई रिश्तेदारों के पास भी यह फोटो पहुंच गई जिसके बाद पीड़िता का इन फोटो के कारण रिश्ता टूट गया। पीडिता के परिवार की तरफ से जब अपने गांव की पंचायत के साथ लड़के के साथ बातचीत की तो लड़के ने पंचायत की हाजिरी में फोटो डिलीट करने के बदले पीड़ता के परिवार से 80 हजार की रकम मांगी। जिस कारण लड़की दिमागी तौर पर परेशान हो गई और आखिर लड़की के माता-पिता ने लड़की को साथ लेकर थाना भोगपुर भी शिकायत दी और इसके बाद एस.एस.पी. जालंधर को यह शिकायत दे दी गई। पुलिस की तरफ से इस मामले के आरोपी अजय कुमार पुत्र सवरना राम निवासी अजनाला जिला अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here