फरीदकोट में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 50 बोतल शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 01 Aug, 2026 02:57 PM

one accused arrested with 50 bottles of illicit liquor

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी-2 फरीदकोट पुलिस ने गुप्त सूचना

फरीदकोट(राजन): अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी-2 फरीदकोट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 50 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पंजाब आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान निशान सिंह निवासी नानकसर बस्ती, फरीदकोट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार थाना सिटी-2 फरीदकोट के सहायक थाना प्रभारी सरबजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और गश्त पर थे। इसी दौरान जब पुलिस टीम सादिक चौक क्षेत्र में मौजूद थी तो एक विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त व्यक्ति फिरोजपुर रोड स्थित देह संभाल केंद्र के पास कच्चे रास्ते पर अवैध शराब बेच रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 बोतल अवैध शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी-2 फरीदकोट में पंजाब आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!