Edited By Kamini,Updated: 23 Jul, 2026 03:50 PM

फरीदकोट के इलाके में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
फरीदकोट (राजन): फरीदकोट के इलाके में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक का शव शहर के एक खाली प्लॉट में शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं तथा मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजवंत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह (22) पुत्र बिल्लू सिंह निवासी दशमेश नगर, फरीदकोट के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच सहायक थाना प्रभारी गुरदित्त सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी अपने कब्जे में लेकर खंगालनी शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here