Punjab: विजिलेंस का सख्त Action, रिश्वत लेता सीनियर सहायक रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 24 Jul, 2026 07:28 PM

senior assistant arrested for taking a bribe

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की फिरोजपुर रेंज ने फरीदकोट के जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक कुलविंदर सिंह को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

फरीदकोट (राजन): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की फिरोजपुर रेंज ने फरीदकोट के जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक कुलविंदर सिंह को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एक व्यक्ति से उसके पिता की बुढ़ापा पेंशन बंद करने की फाइल निपटाने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता योगेश बंसल ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि उसकी माता के निधन के बाद उसके पिता को फैमिली पेंशन मिलनी शुरू हो गई थी, जबकि वह पहले से ही बुढ़ापा पेंशन भी ले रहे थे। इसी कारण उसने 22 जून 2026 को जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में बुढ़ापा पेंशन बंद करवाने के लिए आवेदन दिया था।

शिकायत के अनुसार जब वह अपनी अर्जी की प्रगति जानने कार्यालय पहुंचा तो पहले उसे 4 महीने की पेंशन राशि वापस जमा करवाने के लिए कहा गया। इसके बाद वरिष्ठ सहायक कुलविंदर सिंह ने पेंशन बंद करने की प्रक्रिया पूरी करने के बदले पहले 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में सौदेबाजी के बाद वह 25 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया।

विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत की पुष्टि के लिए ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों की जांच की। जांच सही पाए जाने पर उप पुलिस कप्तान सोहन सिंह के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!