तस्करी करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, रेड दौरान भारी मात्रा में लाहन व अवैध सामान बरामद

Edited By Kamini,Updated: 11 May, 2022 03:06 PM

police tightened screws lahan and illegal goods recovered during raid

पंजाब आबकारी टीम ने लुधियाना के बेट एरिया में रेड की। इस दौरान 2.80 लाख किलोग्राम लाहन तथा 100 लीटर ..............

लुधियाना: पंजाब आबकारी टीम ने लुधियाना के बेट एरिया में रेड की। इस दौरान 2.80 लाख किलोग्राम लाहन तथा 100 लीटर अवैध शराब को मौके पर नष्ट किया गया है। इस मौके पर 30 चालू भट्ठी, 6 क्विंटल लकड़ी, 15 ड्रम, 9 प्लास्टिक पाइप और 12 बोरी गुड़ जब्त किया गया। आबकारी एवं कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि बेट क्षेत्र में रेड करने के लिए 4 रिसर्च टीम के करीब 60 मैंबर मौजूद थे। लाहन से अवैध शराब बनाने के लिए औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी का इस्तेमाल किया जा रहा था। अवैध शराब शराब की तस्करी को रोकने के लिए पंजाब सरकार के खास निर्देश दिए हैं। इसके बाद आबकारी विभाग ने पंजाब के अलग-अलग गांवों में छापामारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने लाहन के ड्रम सतलुज नदी में छिपा रखे थे। आबकारी विभाग की टीम ने गोताखोरों की मदद से सतलुज के बीच से अवैध लाहन के ड्रम बाहर निकलवाए। पुलिस ने घटना स्थल से सामान कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!