भाजपा नेता के घर पर पुलिस ने दी दबिश, हुए फरार, जानें क्या है मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Apr, 2022 07:02 PM

police raid on bjp leader s house in jalandhar know what is the matter

भाजपा नेता रवि महेंद्रू के घर वैस्ट बंगाल की पुलिस ने छापामारी की है।

जालंधर  (वरुण): शहर के भाजपा नेता रवि महेंद्रू के घर वैस्ट बंगाल की पुलिस ने छापामारी की है। बताया जा रहा है कि महेंद्रू खिलाफ वेस्ट बंगाल में केस दर्ज किया गया था, जिसको लेकर उन्हें जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भी भेजा गया लेकिन वह नहीं गए थे।  थाना-2 के प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि रवि महेंद्रू खिलाफ वैस्ट बंगाल में कौन का केस दर्ज है, उसके बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं, लेकिन वैस्ट बंगाल की पुलिस टीम थाना-2 में जानकारी देने आई थी। उन्होंने कहा कि रवि महेंद्रू को वे साथ लेकर गए हैं या नहीं, इसकी भी उनके पास कोई जानकारी नहीं है।

पता चला है कि यह छापामारी रवि महेंद्रू के रोज गार्डन, गुलाब देवी रोड पर स्थित घर पर की गई थी। और इसके बाद रवि महेंद्रू घर से फरार बताया जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!