पुलिस के हाथ लगी सफलता, लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के 4 सदस्य काबू
Edited By Kamini,Updated: 22 Mar, 2022 03:24 PM

दीनानगर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह ............
गुरदासपुर (गुरप्रीत चावला) : दीनानगर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में एक वाहन छीन कर फरार हुए 4 लुटेरों को दबोचा है। पुलिस ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि पिछले दिनों दीनानगर घरोटा मोड़ पर लुटेरों ने एक वाहन छीनने की वारदात सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने इन लुटेरों को काबू कर लिया है। इनके पास से 3 मोटरसाइकिल और 40 हजार रुपए नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि लुटेरों पर पहले ही चोरी के मामले दर्ज है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here