घर लौट रहे पुलिसकर्मी के साथ हो गया कांड, मामला जान रह जाएंगे दंग

Edited By Kalash,Updated: 03 Oct, 2024 12:05 PM

police employee robbed

शहर में लूटपाट की वारदातें लगातार हो रही हैं। लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने पंजाब पुलिस के मुलाजिम को ही लूट लिया।

लुधियाना : शहर में लूटपाट की वारदातें लगातार हो रही हैं। लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने पंजाब पुलिस के मुलाजिम को ही लूट लिया। बाइक सवार 3 युवकों ने तेजधार हथियारों से पुलिस मुलाजिम से पर्स और मोबाइल छीन लिया। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने बलविंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया है।

चंडीगढ़ रोड के रहने वाले बलविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस मुलाजिम है। 30 अगस्त को श्री दरबार साहिब माथा टेकने के लिए गया था। वह देर रात लुधियाना वापस आए थे। जब वे अपने घर वापस जा रहे थे, तब देव अस्पताल के नजदीक बाइक सवार 3 युवकों ने उसे घेर लिया था। आरोपियों ने हथियार के बल पर उससे पर्स और मोबाइल छीन लिया। उसके पर्स में 5000 रुपए, ए.टी.एम. कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंसी और पंजाब पुलिस का आई. कार्ड भी था। उधर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!