गोहत्या कर यूपी लेकर जा रहे 20 क्विंटल मांस से भरे ट्रक को पुलिस ने किया काबू, 5 गिरफ्तार

Edited By Tania pathak,Updated: 03 Nov, 2020 12:13 PM

police arrested meat truck carrying cow slaughter

सूचना मिलते ही बजरंग दल के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने संदिग्ध ट्रक का पीछा किया और घेराव कर जल्द ही पुलिस को सूचित कर दिया...

अबोहर: पंजाब में बीते दिन पुलिस ने 20 क्विटल कटे हुए मांस समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जांच में इसके गाय और भैंस का मांस होने की बात कबूल कर ली है। गोहत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस द्वारा गहन जांच के लिए पूछताछ अभी भी जारी है। 

मिली जानकारी अनुसार अबोहर के इंदिरा नगरी इलाके में गौहत्या की जानकारी मिली थी, जिसे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और अन्य इलाकों में भेजने की योजना थी। इसी के लिए आरोपी ट्रक में 20 क्विटल मांस लेकर जा रहे थे। सूचना मिलते ही बजरंग दल के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने संदिग्ध ट्रक का पीछा किया और घेराव कर जल्द ही पुलिस को सूचित कर दिया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गौहत्या और अन्य आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!