Punjab: पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 8 को किया काबू, मामला जान उड़ेंगे होश

Edited By Kamini,Updated: 26 Jun, 2025 04:00 PM

police arrested 8 people including 3 women

जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मोगा : जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया जा रही है कि पुलिस ने नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस द्वारा हेरोइन तथा नशीली गोलियों सहित 3 महिलाओं समेत 8 को काबू किया गया है, जबकि 2 की गिरफ्तारी बाकी है। इस संबंध में जानकारी देते जिला पुलिस अधीक्षक अजय गांधी ने बताया कि डी.एस.पी. सिटी गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में थाना सदर के प्रभारी गुरसेवक सिंह जब पुलिस पार्टी समेत इलाके में गश्त कर रहे थे, तो सिमरन उर्फ सिम्मी निवासी गांव भलूर हाल आबाद साधांवाली बस्ती मोगा तथा जसविन्द्र कौर उर्फ रानी निवासी गांव भलूर हाल आबाद गांव खोसा पांडो को काबू करके उनसे 300 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

इसी तरह थाना मैहना के सहायक थानेदार नाहर सिंह ने पुल सेम के साथ बहोना के पास गश्त दौरान मोटरसाइकिल सवार राघवपुरी उर्फ वीशू तथा लविश कुमार उर्फ चंदू निवासी बहोना चौंक मोगा को काबू करके उनसे 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उक्त मामले में पूछताछ के बाद अर्जुन निवासी कोटकपूरा बाईपास मोगा तथा हरजिन्द्र सिंह निवासी गांव घल्लकलां को नामजद किया गया है, जिनको काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है।

इसी तरह थाना सिटी साऊथ के सहायक थानेदार सरदारा सिंह ने सीता निवासी विश्वकर्मा नगर मोगा को काबू करके 7 ग्राम हैरोइन बरामद की। इसी तरह थाना बाघापुराना की सहायक थानेदार बिन्द्रपाल कौर ने गश्त दौरान शक के आधार पर सुखदीप सिंह उर्फ सीपा निवासी गांव संगतपुरा को काबू करके 10 ग्राम हैरोइन बरामद की। इसी तरह थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार रघविन्द्र प्रशाद ने गश्त दौरान शक के आधार पर प्रदीप सिंह उर्फ निक्का निवासी गांव दाया कलां को काबू करके 100 नशीली गोलियां बरामद की।

इसी तरह थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार मनजिन्द्र सिंह ने बताया कि गश्त दौरान गुप्त सूचना के आधार पर लवप्रीत सिंह उर्फ लभ्भू निवासी गांव सैद जलालपुर को काबू करके 40 नशीली गोलियां बरामद की। डी.एस.पी. सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि काबू किए गए कथित आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अलग-अलग थानों में मामले दर्ज किए गए हैं, जिनको पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!