पुलिस को बड़ी सफलता, 10 करोड़ की हेरोइन समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 30 Jan, 2020 02:09 PM

police arrested 2 drug smugglers with heroin worth 10 crores

खन्ना पुलिस को उस समय पर बड़ी सफलता मिली, जब 2 किलो, 100 ग्राम हेरोइन और 9 लाख की ड्रग मनी सहित 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

खन्ना(विपन): खन्ना पुलिस को उस समय पर बड़ी सफलता मिली, जब 2 किलो, 100 ग्राम हेरोइन और 9 लाख की ड्रग मनी सहित 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकडे गए दोनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं और बरामद की गई इस हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

इस संबंधी खन्ना के एस.एस.पी. गुरशरनदीप सिंह ग्रेवाल ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकेबन्दी दौरान 2 व्यक्तियों को उक्त समान समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी आस-पास के जिलों में नशा सप्लाई करते थे। इनके संबंध नाइजीरिया की एक महिला के साथ भी हैं। फिलहाल पुलिस अरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!