सुक्खा काहलवां गैंग से संबंधित गैंगस्टर राजा पहाड़िया और प्रीत फगवाड़ा गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 02 Nov, 2018 03:23 PM

police arrest two people

सुक्खा काहलवां गैंग के साथ संबंध रखने वाले खतरनाक गैंगस्टर राजा पहाड़िया और प्रीत फगवाड़ा को दिल्ली पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही गैंगस्टर पंजाब में काफी चर्चित हैं और पंजाब के कई शहरों की पुलिस को वांछित थे।

नई दिल्ली/चंडीगढ़ (सुनील महाजन): सुक्खा काहलवां गैंग के साथ संबंध रखने वाले खतरनाक गैंगस्टर राजा पहाड़िया और प्रीत फगवाड़ा को दिल्ली पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही गैंगस्टर पंजाब में काफी चर्चित हैं और पंजाब के कई शहरों की पुलिस को वांछित थे। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने इनके पास से पिस्टल व गोलियां भी बरामद की है। दोनों को दिल्ली के तिलक नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों ही पंजाब पुलिस से बचने के लिए दिल्ली में छुपे बैठे थे।

PunjabKesari image,  प्रीत फगवाड़ा इमेज फोटो वॉलपेपर फुल एचडी फोटो गैलरी फ्री डाउनलोड

सुक्खा काहलवां की गैंग संभाल रहे थे दोनों गैंगस्टर

बता दें कि गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का विक्की गौंडर, प्रेमा लाहोरिया और इनके साथियों ने पुलिस हिरासत में कतल कर दिया था। काहलवां के कत्ल के बाद यह दोनों गैंगस्टर उसकी गैंग संभाल रहे थे। सूत्रों के मुताबिक प्रीत फगवाड़ा सुक्खा काहलवां का काफी करीबी था। आगे बताते चलें कि सुक्खा काहलवां को मारने वाले विक्की गौंडर और प्रेमा लाहोरिया का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!