जमीन के झगड़े को लेकर पुलिस व लोग आमने-सामने, एस.एच.ओ. सहित महिला घायल

Edited By Kamini,Updated: 29 Dec, 2021 07:09 PM

police and people face to face over land dispute sho injured

तहसील कंपलैक्स के सामने पड़ी खाली जगह को लेकर दलित भाईचारे और पुलिस प्रशासन आमने सामने हो गए, जिस कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस दौरान एस.एच.ओ. तपा और एक महिला गंभीर तौर रूप से घायल हो गए। इसके बाद तहसील रोड पुलिस छावनी में तबदील हो गई। अस्पताल...

तपा मंडी (शाम, गर्ग, ढींगरा): तहसील कंपलैक्स के सामने पड़ी खाली जगह को लेकर दलित भाईचारे और पुलिस प्रशासन आमने सामने हो गए, जिस कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस दौरान एस.एच.ओ. तपा और एक महिला गंभीर तौर रूप से घायल हो गए। इसके बाद तहसील रोड पुलिस छावनी में तबदील हो गई। अस्पताल में भर्ती घायल रानी कौर पत्नी सुखविन्दर सिंह निवासी तपा ने बताया कि इस जगह पर कई दिनों से श्री निशान साहिब लगाकर लंगर और पाठ चल रहे थे। 

महिला ने बताया कि आज 12.30 बजे के करीब वह शांतमयी बैठे हुए थे तो पुलिस ने आकर उनको कहा कि सड़क की तरफ पर्दे क्यों लगाए हुए हैं? उपस्थित लोगों ने कहा कि लंगर चल रहा है, जिस कारण लगाए हुए हैं। पुलिस पर्दे हटाने के लिए कह रही थी तो कहते-कहते पुलिस उनके 4-5 व्यक्तियों को गाड़ी में बैठा कर ले गई। नगर निगम की तरफ से उस जगह को खाली करने का दबाव डाला जा रहा था। इसके बाद गुस्से में आए लोगों ने पुलिस पर पथराव किये। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेती लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस प्रशासन की तरफ से अपने बचाव करने के लिए मौके पर हवाई फायर भी किए गए। इस दौरान लोगों ने पुलिस की गाड़ी की तोड़फोड़ की गई। जिस पर पुलिस ने सख्त एक्शन लेते जिला पुलिस को बुला लिया। 

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन लोगों की तरफ से चलाए गए ईंटों-पत्थरों कारण साधू थाना के एस.एच.ओ. गुरलाल सिंह के नाक पर चोट लग गई और वह गंभीर घायल हो गए। इस मौके उपस्थित डी.एस.पी. साधू बलजीत सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने उनको बातचीत करने के लिए बुलाया था, जिस पर उक्त लोगों ने उन पर ईंटों, लाठियों के साथ हमला कर दिया और एस.एच. तपा घायल हो गए।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!