पुलिस प्रशासन के दावों की निकली हवा, ड्रग ओवरडोज से युवक की मौत

Edited By Kamini,Updated: 23 May, 2022 05:53 PM

police administration claims air youth dies due to drug overdose

कपूरथला में ड्रग ओवरडोज से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक की मौत ने नशों के खिलाफ पुलिस के शुरूआती ..........

कपूरथला (मल्ली) : कपूरथला में ड्रग ओवरडोज से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक की मौत ने नशों के खिलाफ पुलिस के शुरूआती अभियान पर सवाल खड़ा कर दिया है, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जारी आदेश के अनुसार नशों को मिटाना पुलिस का कर्तव्य था।

गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि मान सरकार के आदेश का पालन करते हुए जिला पुलिस प्रशासन अगर सच में नशे को खत्म करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है तो अब कपूरथला शहर में नशे के ओवरडोज से मरने वाले युवक को दवा कहां से मिली। उस नशे का तस्कर कौन है तथा वह पुलिस के खुफिया तंतर की नजरों में क्यों नहीं आया। 

ड्रग ओवरडोज से मरे युवक की मौत ने पुलिस प्रशासन के उन दावों हवा निकाल कर रख दी है। पुलिस प्रशासन ने यह दावा किया है कि पुलिस ने नशे की चेन को तहस नहस कर दिया है तथा नशा तस्कर जेल की सलाखों के पीछे बंद कर दिया गया है। हालांकि, असली सच्चाई क्या है कपूरथला में हुई घटना ने जग जाहिर कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!