Edited By Kamini,Updated: 25 Jul, 2026 06:00 PM

ड्रग तस्करों द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है।
मोहाली (जस्सी): ड्रग तस्करों द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। मोहाली में ड्रग तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक जानलेवा हमला हो गया। पुलिस को पक्की खबर मिली थी कि सनेटा गांव के पास 'चिट्टे' की एक बड़ी खेप पहुंचाई जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके को घेर लिया और संदिग्धों को रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश की। इस पुलिस रेड के दौरान आरोपियों ने खुद को घिरा देखकर तुरंत अपने दूसरे साथियों को मौके पर बुला लिया।
इसके बाद हमलावरों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। कांस्टेबल परमजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कांस्टेबल जगजीत सिंह तलवार से हमला होने से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल पुलिस कर्मियों को मोहाली के फेज-6 सिविल हॉस्पिटल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here