Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Jul, 2026 06:39 PM

मोहल्ला कीर्ति नगर के रहने वाले एक युवक की जो कि पिछले कुछ समय से प्रेमगढ़ में अपने दोस्तों के पास रह रहा था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की माता ने बताया कि उनका बेटा अविनाश चंद्र अपने दोस्तों करण और डॉक्टर के पास पिछले 15 दिनों...
होशियारपुर (राकेश): मोहल्ला कीर्ति नगर के रहने वाले एक युवक की जो कि पिछले कुछ समय से प्रेमगढ़ में अपने दोस्तों के पास रह रहा था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की माता ने बताया कि उनका बेटा अविनाश चंद्र अपने दोस्तों करण और डॉक्टर के पास पिछले 15 दिनों से रह रहा था। उनके दोस्त उसे पहले भी अपने पास रोक लेते थे। उसे फगवाड़ा से दुकान का किराया आता था वह भी उनका लड़का अपने पास मंगवा लेता था।
उन्होंने बताया कि उसके दोस्त नशा करने के आदी हैं जबकि उनका बेटा शराब तो जरूर पिता था लेकिन कोई नशा नहीं करता था। उन्होंने बताया कि कल उन्हें बेटे के दोस्त का फोन आया था कि उसके बेटे की मौत हो गई है। जब वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो अविनाश की मौत हो चुकी थी तथा उसके दोस्त उसकी एक्टिवा उसका पर्स और अन्य सामग्री लेकर फरार हो चुके थे।
उन्होंने अंदेशा जाहिर किया कि उनके बेटे की नशे की ओवरडोज देकर हत्या की गई है। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि उनकी ताई कई बार अविनाश को लेने के लिए उनके दोस्तों के घर गई लेकिन उन्होंने कुछ ना कुछ बहाना बनाकर उसे वापस भेज दिया। पुलिस को पता लगाना चाहिए कि उसकी मौत किस तरह हुई।
मौके पर थाना सिटी के प्रभारी ने बताया कि उन्हें इस संबंधी सूचना मिली थी पुलिस ने परिवार की सहमति से 174 की कार्रवाई की है तथा परिवार को आश्वासन दिया है कि अगर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कोई और चीज मिलती है तो उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी।