PM मोदी की पठानकोट रैली, BJP को मौका देने के लिए पंजाब वासियों को कही ये बातें

Edited By Urmila,Updated: 16 Feb, 2022 01:08 PM

pm modi s pathankot rally to give a chance to bjp said these things people

भाजपा नेता अश्विनी शर्मा के हक में प्रचार करने पहुंचे पी.एम. मोदी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका उत्साह देखकर लगता कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनाएंगे। इस दौरान उन्होंने संत

पठानकोटः भाजपा नेता अश्विनी शर्मा के हक में प्रचार करने पहुंचे पी.एम. मोदी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका उत्साह देखकर लगता कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनाएंगे। इस दौरान उन्होंने संत रविदास जंयती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पठानकोट आने से पहले वह दिल्ली श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए वाराणसी जाने के लिए 2 विशेष ट्रेनें चलाई गई है। बनारस से सांसद के नाते उन्होंने कहा कि उनकी जिम्मेदारी बनती है। इसलिए उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए जितना हो सका उन्होंने सेवा की। उनको जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई। 

यह भी पढ़ेंः प्रकाश सिंह बादल ने PM मोदी पर साधा निशाना, उपमुख्यमंत्री वाले बयान पर कही बड़ी बात

इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने 2 वर्ष गरीब लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करवाया था। दूसरी तरफ गांव-गांव कोरोना वेक्सीन पहुंचाई गई। लगभग 95 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लग चुकी है। पी.एम. मोदी ने कहा कि पंजाब में उद्योग लकेर आएंगे। गरीबों और मजदूरों को हक दिए जाएंगे। पंजाब को भाजपा सरकार चढ़ती कला में रखेंगे।

यह भी पढ़ेंः पंजाब विधासभा चुनाव : अरविंद केजरीवाल ने किए व्यापरियों से वादे

नरेन्दर मोदी ने कांग्रेस व आप पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने पंजाब को लूटा है तो दूसरी तरफ आप ने दिल्ली में घोटाले किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऑर्जिनल और आप फोटोकापी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियां आपस में विरोधी होने का दिखावा कर रही है। उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस पार्टनर इन क्राइम है। उन्होंने रेत खन माफिया को लेकर कहा कि क्या इन माफियाओं पर कभी कार्यवाही हुई है।  

यह भी पढ़ेंः बड़ी खबर: अमृतसर के मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू इस पार्टी में हुए शामिल

इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जनता उन्हें 5 वर्ष राज्य की सेवा करने का मौका दें। उन्होंने कहा कि पंजाब में सेवा करने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पंजाब की भलाई के लिए अकाली दल के साथ गठजोड़ किया था। उन्होंने जहां विकास होगा वहां परिवारवाद नहीं रहेगा। उन्होने कहा कि दिल्ली की रिमोर्ट कंट्रोल सरकार का सफाया करेगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को मौका देगी तो भाजपा उनका साथ कभी नहीं छोड़ेगी और पंजाब के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पंजाब में सैनिक स्कूल खोले जाएंगे। पंजाब के विकास के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर पर पूरा खर्च किया जाएगा। पंजाब में मजबूर नहीं मजबूत सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि एक पूरे क्षेत्र को बल देने वाला काम करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि  20 फरवरी को पंजाब की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भाजपा व एन.डी.ए. को वोट देने हैं। देश की शांति के लिए भाजपा को वोट देना है। उन्होंने कहा कि नया पंजाब बनाया जाएगा, खुशहाल पंजाब बनाया जाएगा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!