पंजाब विधासभा चुनाव : अरविंद केजरीवाल ने किए व्यापरियों से वादे

Edited By Kalash,Updated: 16 Feb, 2022 04:19 PM

arvind kejriwal made promises to the traders

दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान द्वारा पंजाब विधासभा चुनावों को लेकर प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी गई है

मोहाली : दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान द्वारा पंजाब विधासभा चुनावों को लेकर प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी गई है। आज केजरीवाल ने पंजाब के व्यापरियों से वादे किए और विरोधियों पर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि पंजाब के व्यापारी डरे हुए हैं और इंडस्ट्री पंजाब से बहार जा रही है। सरकार द्वारा इंडस्ट्री को एन.ओ.सी. देने के समय परेशान किया जाता है। अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो व्यापारियों को सहूलते दी जाएगी उन्हें अच्छा माहौल दिया जाएगा। पंजाब में इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे रोजगार बढ़ेगा। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में गुंडा टैक्स को खत्म किया जाएगा झूठे पर्चे रद्द किए जाएंगे। भगवंत मान ने आश्वासन दिया कि अगर कोई मंत्री व्यापारियों को परेशान करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  

यह भी पढ़ें : चुनावी ड्यूटी पर गैर-हाजिर रहने पर SDM का सख्त एक्शन

अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षो में बेअदबी मामले, मोड़ मंडी ब्लास्ट मामले में अभी तक इंसाफ क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सी.एम. चन्नी दोनों सीटों से बुरी तरह हारने वाले हैं। पंजाब में शांति व खुशी का माहौल सिर्फ आम आदमी पार्टी की सरकार ही दे सकती है।  

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!