Volleyball मैच के लिए जा रहे खिलाड़ी हुए भयानक हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Dec, 2020 01:35 PM

players became victims of terrible accident 3 people died

भयानक सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

मोगा(विपन): मुदोके-बुट्टरकलां रोड पर घटे भयानक सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंधी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

PunjabKesari, Players became victims of terrible accident, 3 people died

जानकारी के मुताबिक मोगा के नजदीक गांव रोके कलां का गुरमीत सिंह अपने 18 वर्षीय पुत्र अर्पण और उसके दोस्त ओंकार सिंह पुत्र पप्पू सिंह को मोटसाइकिल पर वॉलीबाल मैच के लिए लुधियाना छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान जब वह मुदोके-बुट्टरकलां रोड पर पहुंचे तो सामने आ रहे मोटसाइकिल, जिस पर सवार जगजीत सिंह (28) पुत्र चमकौर सिंह और चरनजीत सिंह (24) पुत्र दर्शन सिंह निवासी बुट्टरकलां सवार था, के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में गुरमीत सिंह, जगजीत सिंह और चरनजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि दोनों खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि जगजीत सिंह की डेढ़ महीने पहले लुधियाना में मंगनी हुई थी और चरनजीत सिंह उसका दोस्त था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!