3 दिन पहले घर आई थी खुशी, हादसे ने उजाड़ा घर, 3 बच्चों के पिता की दर्दनाक मौ;त

Edited By Urmila,Updated: 13 Jul, 2026 11:59 AM

road accident

गत देर रात्रि मोगा-कोटकपूरा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में गांव सिंघावाला निवासी विक्की सिंह (28) जो 3 बच्चों का पिता था, की मृत्यु होने का पता चला है।

मोगा (आजाद) : गत देर रात्रि मोगा-कोटकपूरा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में गांव सिंघावाला निवासी विक्की सिंह (28) जो 3 बच्चों का पिता था, की मृत्यु होने का पता चला है। कुछ दिन पहले ही उसके पिता की मृत्यु हुई थी। विक्की सिंह जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और वह पेंटिंग तथा मेहनत-मजदूरी का काम करता था। करीब 3 दिन पहले ही उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया था जबकि पहले भी उसका एक बेटा-बेटी है।

हादसे की जानकारी मिलने पर थाना चड़िक के सहायक थानेदार मलकीत सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और जांच के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार विक्की सिंह का ससुराल बहादर सिंह बस्ती मोगा में था। उसके साले की पत्नी ने बच्चे को एक प्राइवेट अस्पताल में जन्म दिया था और वह अपने गांव से खाना देने के लिए अपने मोटरसाइकिल पर आया था।

जब वह खाना देने के बाद करीब 11 बजे अपने मोटरसाइकिल पर वापस गांव सिंघावाला जा रहा था, तो रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जिस पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम भी मौके पर पहुंच गई और जैसे ही गांव में पता चला, तो गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि वह परिवार का एक इकलौता ही बेटा था और उसका कोई भाई-बहन भी नहीं है। कुछ दिन पहले पिता की मृत्यु हो गई और अब परिवार विक्की की मृत्यु से पूरी तरह से बेसहारा हो गया और 3 बच्चों के सिर से भी पिता का साया उठ गया। थाना चड़िक के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है ताकि अज्ञात व्हीकल का पता चल सके। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंपा जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!