Edited By Urmila,Updated: 17 Jul, 2026 05:44 PM

फाजिल्का के रहने वाले ट्रक यूनियन के मैकेनिक भीम चंद की किस्मत का सितारा उस समय बदल गया जब उन्होंने रूप चंद लॉटरी वाली दुकान से लॉटरी खरीदी।
फाजिल्का (नागपाल) : फाजिल्का के रहने वाले ट्रक यूनियन के मैकेनिक भीम चंद की किस्मत का सितारा उस समय बदल गया जब उन्होंने रूप चंद लॉटरी वाली दुकान से लॉटरी खरीदी। दुकान के संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि भीम चंद जो दैनिक जीवन में कड़ी मेहनत कर लोगों के वाहनों के टायर पंचर लगाने का काम करते हैं, ने आज अपनी मेहनत के साथ-साथ किस्मत का भी भरपूर साथ पाया है। उन्होंने 350 रुपये की टिकट खरीदी थी, जिस पर उन्हें तीन लाख रुपये का बड़ा इनाम मिला है। इस जीत के साथ ही भीम चंद और उनके शुभचिंतकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here