Edited By Kamini,Updated: 17 Aug, 2026 04:57 PM

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में भयानक आग लगने से प्रशासन में हड़कंप मच गया।
फगवाड़ा (सोनू) : फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में भयानक आग लगने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। शहर के प्लाई रोड पर स्थित सतलुज अस्पताल में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल की सबसे ऊपरी मंजिल में पड़े जेनरेटर में आग लगी थी। इस दौरान अस्पताल के कर्मियों ने तुरन्त फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
गनीमत रही इस घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर गुरिदंर पाल सिंह ने बताया कि चलते जेनरेटर पर अचानक धुंआ निकलने लगा, जिसके बाद छत पर जाकर देखा तो चौथी मंजिल में जेनरेटर में आग लगी थी। स्टाफ ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ज्यादा होने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।
इस घटना में 2 जेनरेटर जल गए। बताया जा रहा है कि, बिजली स्पलाई ज्यादा देर तक बंद रहने के कारण और जेनरेटर ज्यादा चलने के कारण यह शार्ट सर्किट हुआ है। इस दौरान 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here