लोगों में बढ़ रहा खौफ, किसी की बेटी तो किसी की पत्नी हुई अगवा

Edited By Kamini,Updated: 11 May, 2022 02:23 PM

people s fear increased someone s daughter someone s wife was kidnapped

नगर में अलग अलग इलाकों में अगवा करने की हुई वारदातों के दौरान किसी की बेटी, किसी का बेटा तो किसी पत्नी............

लुधियाना  (गौतम) : नगर में अलग अलग इलाकों में अगवा करने की हुई वारदातों के दौरान किसी की बेटी, किसी का बेटा तो किसी पत्नी अगवा हुई है। इस संबंध में अलग-अलग थानों की पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने राशियां पत्नी अब्दुल मजीद के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस को दिए बयान में रशिया ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी किसी काम के चलते गई थी, लेकिने वह दोबारा घर वापस नहीं आई। उसे शक है कि उसकी बेटी को किसी ने अपने निजीस्वार्थ के लिए छुपा कर रखा हुआ है। थाना मेहरबान की पुलिस ने जमालपुर लैली के रहने वाले जंग सिंह के बयान पर उसके बेटे के अगवा होने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इसी थाने की पुलिस ने विजय ठाकुर के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ उसकी पत्नी व बेटे को अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। थाना फोक्ल प्वाइंट की पुलिस ने जोगिंदर यादव के बयान पर इसी इलाके के अमित शर्मा के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी को अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को लेकर तलाश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!