Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Apr, 2026 12:48 AM

सदर मलोट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले लकड़वाला गांव में नशे के कारण 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिवार ने इस मामले के लिए गांव के ही 2 लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का...
मलोट (जुनेजा): सदर मलोट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले लकड़वाला गांव में नशे के कारण 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिवार ने इस मामले के लिए गांव के ही 2 लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, लकड़वाला निवासी सुखचैन सिंह पुत्र पप्पू सिंह को गांव के ही 2 लोगों ने नशे का इंजैक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस मामले में, सदर मलोट पुलिस ने मृतक की मां और भाई के बयानों के आधार पर दीप सिंह और देसा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर मलोट के एस.एच.ओ. दविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।