किसान आंदोलन: लंबे जाम के कारण घग्गर नदी पार करने को मजबूर हुए लोग, कई घंटों तक चलना पड़ा पैदल

Edited By Tania pathak,Updated: 27 Nov, 2020 11:45 AM

people forced to travel on foot entering ghaggar river due to traffic

जिन लोगों को जरूरी अपने घर पहुंचना था उनको मजबूरी में घग्गर दरिया में घुस कई घंटे पैदल तक चलना पड़ा। इसमें सबसे अधिक महिलाऐं और बच्चे परेशान हुए...

राजपुरा: केंद्र द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का गुस्सा तेजी से आक्रमक हो रहा है। दिल्ली में जा कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर लाखों की संख्या में किसान जत्थेबंदियां अलग-अलग जगहों से रवाना हो चुकी है। वही सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बीते दिन हरियाणा बॉर्डर पर जद्दोजहद के बाद किसान जत्थेबंदियों का जमवाड़ा दिल्ली बार्डर से आगे बढ़ने के लिए बैरिकेड और सड़क पर पड़े पत्थरों को हटाने का प्रयास कर रहा है। 

बीते दिन हरियाणा में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए शंभू बॉर्डर सील कर दिया गया। बॉर्डर सील होने से कई घंटों के जाम में फंसे लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी। लगभग सात घंटे लगे इस जाम में बड़ी तादाद में लोग फंस गए।  सुबह करीब आठ बजे से लगे जाम के कारण लोगों को सड़क पर ही आराम करना पड़ा। जिन लोगों को जरूरी अपने घर पहुंचना था उनको मजबूरी में घग्गर दरिया में घुस कई घंटे पैदल तक चलना पड़ा। इसमें सबसे अधिक महिलाऐं और बच्चे परेशान हुए। पंजाब से आने-जाने वाले लोगों को कई घंटों तक आवाजाही शुरू होने का इन्तजार करना पड़ा।  

जानकारी के लिए बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ लाखों की संख्या में दिल्ली कूच कर रहे है। ऐसे में हरियाणा सरकार द्वारा इनकों रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। यहां तक की हरियाणा राज्य की सारी सीमाओं को सील कर दिया था। जिस कारण कई घंटे जाम लगा रहा। पुलिस की तरफ से प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोलों का भी इस्तेमाल किया गया।मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार आज दिल्ली में यूपी की किसान जत्थेबंदियां भी प्रदर्शन के लिए आएंगी। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!