लूट की नीयत से अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल सवार नौजवान पर तेजधार हथियारों से किया हमला

Edited By Mohit,Updated: 09 Nov, 2020 09:47 PM

people attack on bike rider

श्री मुक्तसर साहिब-बठिंडा मुख्य मार्ग पर पड़ती चन्दभान ड्रेन के पास अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से................

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): श्री मुक्तसर साहिब-बठिंडा मुख्य मार्ग पर पड़ती चन्दभान ड्रेन के पास अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार नौजवान को लूट की नीयत से तेजधार हथियारों के साथ हमला करके जख्मी करने का मामला सामने आया है। 

इस बाबत जानकारी देते हुए जख्मी जसमीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह ने बताया कि वह मोबाइल असैसरीज का काम करता है और दोदा से श्री मुक्तसर साहिब में वापिस आ रहा था। उसने बताया कि मुझे अज्ञात व्यक्तियों ने चन्दभान ड्रेन के पास रोक लिया और मेरे मोटरसाइकिल की चाभी निकाल ली। उसने बताया कि मैं शोर मचा दिया और मेरे पास कार सवार मेरी मदद के लिए रुक गए और अज्ञात व्यक्ति जो मोटरसाइकिल पर सवार थे मुझे तेजधार हथियार के साथ जख्मी करके दौड़ गए। जख्मी नौजवान का उपचार दोदा के अस्पताल में चल रहा है। जबकि दोदा पुलिस मामलो की जांच शुरू कर दी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!