गुरदासपुर में बीच सड़क मोटरसाइकिल सवार पर गिरा सफेदे का सूखा टहना, बना अफरा-तफरी का माहौल

Edited By Kalash,Updated: 13 Jun, 2026 12:25 PM

tree branch fell on motorcyclist on road

गुरदासपुर के हरदोषनी रोड पर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब सड़क से मोटरसाइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति के ऊपर अचानक सफेदे का एक बड़ा टहना टूटकर गिर गया।

गुरदासपुर (हरमन): गुरदासपुर के हरदोषनी रोड पर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब सड़क से मोटरसाइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति के ऊपर अचानक सफेदे का एक बड़ा टहना टूटकर गिर गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायल व्यक्ति को टहने के नीचे से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

PunjabKesari

इलाका निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में खड़े सफेदे सहित अन्य पेड़ों की जांच करवाई जाए। जिन पेड़ों के टहने कमजोर या सूख चुके हैं, उनकी समय रहते कटाई और छंटाई की जाए, ताकि भविष्य में होने वाले किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। गौरतलब है कि गुरदासपुर शहर सहित आसपास के इलाकों में कई ऐसे पेड़ मौजूद हैं, जिनके सूखे और कमजोर टहने कभी भी टूटकर राहगीरों के लिए खतरा बन सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द सुरक्षा कदम उठाने की अपील की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!