Paytm Fraud: डॉक्टर के खाते से उड़ाए 40 हजार रुपए

Edited By Vaneet,Updated: 27 Jan, 2020 03:43 PM

paytm fraud 40 thousand rupees from doctor account

साइबर मुलजिमों ने सैक्टर-11 निवासी डॉक्टर विपुल के खाते से 40 हजार रुपए निकलवा लिए। ..

चंडीगढ़(सन्दीप): साइबर मुलजिमों ने सैक्टर-11 निवासी डॉक्टर विपुल के खाते से 40 हजार रुपए निकलवा लिए। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे एक मोबाइल नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम संतोष कुमार बताया। उसने बताया था कि यह कॉल उसे उसके पेटीएम से काटे गए पैसे वापिस करने के लिए की गई है।

इसके बाद आरोपी ने शिकायतकत्र्ता को एक लिंक भेजा और उसको खोलने को कहा। डॉक्टर ने जब लिंक को खोला तो इसमें उसने अपने खाते के साथ सम्बन्धित जानकारी भर दी। इस दौरान उनको एस.बी.आई. सेे मैसेज आया कि उनके खाते से 40 हजार रुपए पेटीएम वॉलेट में डाले गए हैं। पेटीएम में आए पैसे तमिलनाडु के अंसारी के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इसके बाद उसी दिन उसी खाते से यह पैसे निकलवा भी लिए गए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!