युवक की अर्ध जली लाश मिलने से दहशत, पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

Edited By Tania pathak,Updated: 21 Sep, 2020 12:44 PM

panic over the discovery of a young man s half burnt corpse

वही हैरानी यह है कि नौजवान की 25 दिनों बाद भी पुलिस पहचान नहीं कर सकी है। पुलिस ने 5 सितंबर को लाश का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से करवाया था...

चंडीगढ़ (सुशील): धनास झील से डड्डूमाजरा जाने वाली सड़क जंगली इलाके में अर्ध-सड़ी नौजवान की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम में पता लगा है कि उस का चाकू मार कर कत्ल किया गया था। शरीर में कई जगह चाकू लगने और खून निकलने से उसकी मौत हुई है।

इसके बाद आरोपी ने मृतक की पहचान मिटाने के लिए उपर पर वाला हिस्सा जला दिया था। वही हैरानी यह है कि नौजवान की 25 दिनों बाद भी पुलिस पहचान नहीं कर सकी है। पुलिस ने 5 सितंबर को लाश का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से करवाया था। इसके बाद लाश को एक संस्था को सौंप दिया था।

27 अगस्त को मिली थी लाश
जंगली इलाके में 27 अगस्त को अर्ध जली लाश मिली थी। सुबह 8.30 बजे जंगलात विभाग के चौकीदार महिंद्र राम और मुकेश ने मामले की सूचना पुलिस दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच की तो पता चला कि नौजवान के शरीर का ऊपरी हिस्सा जला हुआ था।

जांच में पता चला कि नौजवान का कत्ल कहीं ओर कर लाश को जंगल में ला कर पहचान मिटाने के लिए चेहरा जला दिया था। सेक्टर -11 थाना पुलिस ने कत्ल और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!