ISI की बड़ी साजिशः पंजाब में हिंसा फैलाने के लिए खालिस्तानी आतंकियों के साथ की मीटिंग

Edited By Vatika,Updated: 10 Sep, 2019 02:01 PM

pakistan isi meeting terrorist attack india jammu kashmir

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद बौखलाहट में पाक और उसकी बदनाम खुफिया एजेंसी  इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आई.एस.आई.) भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रच रही है।

जालंधरः कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद बौखलाहट में पाकिस्तान और उसकी बदनाम खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आई.एस.आई.) भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रच रही है। आई.एस.आई. ने अब खालिस्तानी आतंकियों को उकसा कर पंजाब में फिर से आतंकवाद फैलाने की साजिश रची है। 

PunjabKesari

आई.एस.आई. और पाक सेना ने इस्लामाबाद स्थित सैफ हाऊस में खालिस्तानी आतंकवादियों के साथ एक बड़ी बैठक की, जिसमें खालिस्तानी जिंदा फोर्स के रवनीत नीटा भी मौजूद था। बैठक में लश्कर हिज्ब और जैश के आतंकवादी भी मौजूद थे। आई.एस.आई. चाहती है कि पंजाब, जम्मू कश्मीर और भारत के अन्य राज्यों में फिर से हिंसा फैलाई जाए, जिसके लिए वह खालिस्तानी आतंकवादियों को हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!