पंजाब में 4035 खरीद केंद्रों पर 27 सितम्बर से धान खरीद शुरू

Edited By Mohit,Updated: 26 Sep, 2020 09:38 PM

paddy procurement starts from september 27

पंजाब सरकार ने मंडियों में धान की फसल की अग्रिम आमद को देखते हुए अपने पहले से तय............

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने मंडियों में धान की फसल की अग्रिम आमद को देखते हुए अपने पहले से तय कार्यक्रम की जगह 27 सितम्बर से इसी खरीद प्रक्रिया शुरू करने के आज आदेश जारी किए। राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार किसानों का दाना-दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है। 

उन्होंने बताया कि सरकार ने कोविड-19 के फैलाव को रोकने और किसानों, मज़दूरों, पल्लेदारों, आढ़तियों, ढुलाई में शामिल लोगों और खरीद कार्य में लगे सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की सुरक्षा के लिए राज्यभर में 4035 स्थान पर खरीद केंद्र बनाए हैं। इनमें 1,871 सरकारी मंडियां हैं, जबकि 2,164 सार्वजनिक स्थान मिलों के हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ए ग्रेड धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,888/- रुपए तय किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!