Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 May, 2026 05:10 PM

जालंधर में डिफेंस कालोनी के पास सेंट जोसेफ स्कूल के नजदीक भयानक हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार इनोवा कार अचानक बेकाबू होकर एक घर में जा घुसी और फिर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान इलाके में जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के...
जालंधर : जालंधर में डिफेंस कालोनी के पास सेंट जोसेफ स्कूल के नजदीक भयानक हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार इनोवा कार अचानक बेकाबू होकर एक घर में जा घुसी और फिर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान इलाके में जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में फंसे चालक को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कार चालक किसी ढाबे का मालिक है और वह शादी समारोह से लौट रहा था। चालक का कहना है कि उसे नींद की झपकी आ गई थी, जिस कारण हादसा हुआ।
वहीं घर की मालकिन भजन कौर ने बताया कि अचानक तेज धमाके की आवाज आई, जब वह घर से बाहर निकली तो देखा कि इनोवा उनके घर का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ। इलाके के लोगों ने आरोप लगाया कि चालक ने शराब पी रखी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।