'Hello! उनका लड़का फोन नहीं उठा रहा, तू देख कर आ...' दोस्त ने जाकर खोला दरवाजा तो...

Edited By Urmila,Updated: 29 Oct, 2024 10:08 AM

our boy doesnt pick our phone

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आ रही है, जहां एक यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक छात्र ने खौफनाक कदम उठाया।

मंडी गोबिंदगढ़: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आ रही है, जहां एक यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक छात्र ने खौफनाक कदम उठाया और अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान जम्मू-कश्मीर निवासी नाशिर अल भट्ट (21) के रूप में हुई है।

मृतक के दोस्त ने जानकारी देते हुए बताया कि उसे नाशिर के घर से फोन आया कि उनका बेटा 2 दिन से फोन नहीं उठा रहा है, उसने जाकर नाशिर से बात करवाए। इसके बाद जब वह उसके घर गया तो उसके कमरे का दरवाजा खोलते ही उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि नशीर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है और उसका शव पंखे से लटक रहा है।

इस बारे में बात करते हुए इलाके के पार्षद ने कहा कि इलाके के एक निवासी ने उन्हें फोन किया और बताया कि नशीर ने 2 दिनों से अपने घर का दरवाजा नहीं खोला है और उनके कमरे से दुर्गंध आ रही है। जब वे पहुंचे तो मौजूदा स्थिति देखी और तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारियों ने मृतक का फोन कब्जे में ले लिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि उन्होंने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!