अब नहीं पड़ेगी Bank Account की जरूरत... ऐसे कर पाएंगे Online Payment

Edited By Kamini,Updated: 17 Apr, 2025 05:10 PM

online payment without bank account

लोगों की ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) को और सिक्योर और आसान बनाने के लिए किया गया है।

पंजाब डेस्क : Google Pay (गूगल पे) के बाद Phonepe (फोन पे) में भी एक नया फीचर एड किया गया है। PhonePe का यह फीचर लोगों की ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) को और सिक्योर और आसान बनाने के लिए किया गया है। खासकर जिन लोगों के पास अपना बैंक अकाउंट (Bank Account) नहीं है वह अपने किसी करीबी के अकाउंट से पेमेंट कर सकता है।

जानकारी के अनुसार PhonePe ने एक नया फीचर UPI Circle शुरू किया है। इस फीचर के तहत PhonePe पर एक ग्रुप बनाया जाएगा। इस ग्रुप में ज्यादा से ज्यादा 5 मैंबर ही एड हो सकते हैं। इस ग्रुप में एक प्राइमरी यूजर (Primary User) होगा जबकि बाकी सभी सैकेंडरी यूजर्स (Secondary Users) होंगे। जितनी भी पेमेंट होगी वो सारी प्राइमरी यूजर के अकाउंट से की जाएगी। यानि कि अगर किसी भी सैकेंडरी यूजर के पास अपना खुद का बैंक अकाउंट नहीं है तो वह प्राइमरी यूजर के अकाउंट से पेमेंट कर सकता है।

प्राइमरी यूजर के पास सभी सैकेंडरी यूजर्स की डिटेल होगी। वह खुद ही यह तय करेगा कि सैकेंडरी यूजर एक टाइम पर कितनी पेमेंट कर सकता है। इसके अलावा सभी सैकेंडरी यूजर्स को एक्सेस देना भी उसी का ही काम है। वहीं जितनी भी ऑनलाइन पेमेंट की जाएगी वह सारी ही प्राइमरी यूजर के अकाउंट से की जाएगी।

प्राइमरी यूजर किसी भी टाइम किसी भी सैकेंडरी यूजर का एक्सेस बंद कर सकता है। इसके अलावा अगर कोई पेमेंट की जाती है तो प्राइमरी यूजर को तुरंत पता चल जाएगा। प्राइमरी यूजर को ही यह सैट करना है कि जितनी बार भी सैकेंडरी यूजर्स द्वारा पेमेंट की जाएगी तो उसे कैसे अप्रूव करना है। या तो वो सैकेंडरी यूजर्स की पेमेंट लिमिट (Payment Limit) सैट कर सकता है या फिर हर बार पेमेंट के लिए अप्रूव कर सकता है।

ऐसे में अगर किसी व्यक्ति के पास खुद का बैंक अकाउंट नहीं है तो वह अपने प्राइमरी यूजर के बैंक अकाउंट की मदद से ऑनलाइन पेमेंट कर सकता है। इस बात का खास ख्याल रखें कि आप अपने ग्रुप में किसी करीबी और पारिवारिक मैंबर को ही एड करें ताकि पेमेंट को लेकर कोई दिक्कत न आए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!