आज रात आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, जल्दी से चैक कर लें Timing...

Edited By Vatika,Updated: 12 Apr, 2025 01:34 PM

you can see amazing pink moon

12 अप्रैल की रात यानी आज आसमान में एक अनोखा खगोलीय नजारा दिखाई देगा

पंजाब डेस्क: 12 अप्रैल की रात यानी आज आसमान में एक अनोखा खगोलीय नजारा दिखाई देगा जिसे ‘पिंक मून’(Pink Moon) कहा जाता है। हालांकि नाम भले ही पिंक यानी गुलाबी हो, लेकिन चांद गुलाबी नहीं दिखाई देगा। असल में ये चंद्रमा की पूर्णिमा की स्थिति है जब चांद पृथ्वी से अपने सबसे दूर बिंदु पर होता है, जिसे वैज्ञानिक रूप से ‘माइक्रोमून’ कहा जाता है।

PunjabKesari

क्यों कहते हैं इसे पिंक मून?
अप्रैल की पूर्णिमा को ‘पिंक मून’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह बसंत ऋतु में खिलने वाले गुलाबी फूलों जैसे फ्लॉक्स से जुड़ा है। मूल अमेरिकी जनजातियों ने इसे यह नाम दिया था। इस चंद्रमा का रंग गुलाबी नहीं बल्कि सामान्य रूप से सुनहरा या चांदी जैसा ही दिखाई देता है।

कब और कहां देखें?
दिनांक: 12 अप्रैल 2025
समय: रात 8:22 बजे (चंद्र उदय के समय)

यह चांद सूर्यास्त के तुरंत बाद दिखाई देगा और रात भर चमकता रहेगा। अपने चरम पर पहुंचने से पहले और बाद में यह लगभग 48 घंटे तक पूर्णिमा जैसा दिखेगा। वहीं सबसे अच्छा नजारा  कम प्रकाश प्रदूषण वाले क्षेत्र,  गांव, पहाड़ी इलाके या समुद्र तट पर देखने को मिलेगा। शहरों में रहने वाले लोग   किसी ऊंची इमारत या घर की छत से पूर्वी दिशा में देखें, इसके लिए आप मोबाइल ऐप या डिजिटल कंपास की मदद से सही दिशा को पहचान सकते है।  इस खास रात को चंद्रमा के पास स्पाइका तारा भी चमकता दिखाई देगा। कुछ देशों में लोग चंद्र अधिव्यापन (Occultation) भी देख पाएंगे, जहां चंद्रमा थोड़ी देर के लिए किसी तारे को ढक लेता है।
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!