Chandigarh के मौसम को लेकर नई चेतावनी , जानें 2 दिन कैसा रहेगा हाल...

Edited By Vatika,Updated: 19 Apr, 2025 10:01 AM

chandigarh weather

शहर में मौसम ने फिर करवट ली है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने शनिवार के लिए

चंडीगढ़ः शहर में मौसम ने फिर करवट ली है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने शनिवार के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जातई गई है। साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। गुरुवार देर रात शहर में तेज हवाओं के साथ 10 से 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई थी। हालांकि शुक्रवार को दिनभर मौसम रहा, लेकिन शाम 6 बजे के बाद मौसम में बदलाव के साथ तेज हवाएं चली और कुछ देर बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है। शहर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सैल्सिय दर्ज किया गया था।

2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
शनिवार को मौसम ज्यादातर साफ रह सकता है। अधिकतम तापमान 34 जबकि न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
रविवार को गरज के साथ बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 35 जबकि न्यूनतम 23 डिग्री तक पहुंच सकता है। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!