Edited By Vatika,Updated: 03 Sep, 2025 04:58 PM

भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार जालंधर केंद्रीय हलके के विधायक रमन अरोड़ा और नगर निगम के
जालंधर(मृदुल): भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार जालंधर केंद्रीय हलके के विधायक रमन अरोड़ा और नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आज हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों को जमानत मिल गई है।
क्या है मामला
बता दें कि 23 मई की सुबह मंदिर में माथा टेकते वक्त अचानक विजीलैंस की टीम ने विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया। हालांकि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा खुद के विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करना और बाद में उसकी गिरफ्तारी के बाद राजदार महेश मखीजा, महिला इंस्पैक्टर को गिरफ्तार किया गया था। विधायक रमन अरोड़ा द्वारा शहर में एक सोची-समझी रंगदारी का नैटवर्क नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से चलाया जा रहा था, जिसमें ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ठ द्वारा निर्माणाधीन बिल्डिंगों के मालिकों को नोटिस भेजकर बाद में उन्हें तंग-परेशान करके विधायक रमन अरोड़ा के पास भेजा जाता था। बाद में विधायक खुद ही सैटिंग करके बिल्डिंगों की सील खुलवा दिए करते थे और लाखों रुपए की सौदेबाजी उनके दफ्तर में बैठकर चल रही थी।