अगले कुछ घंटो में खोला जा सकता है भाखड़ा डैम का Flood Gate, इन इलाकों में मंडराया बाढ़ खतरा

Edited By Kamini,Updated: 04 Sep, 2025 07:40 PM

bhakra dam s flood gate can be opened

हिमाचल तथा पंजाब में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है।

पंजाब डेस्क : हिमाचल तथा पंजाब में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। इसी बीच भाखड़ा डैम को लेकर इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार अगले 2 घंटे में भाखड़ा डैम से पानी छोड़ा जा सकता है। यानी की फल्ड गेट खोला जाएगा। इसके चलते रोपड़ में हाई अलर्ट कर दिया है। डैम में 1 लाख क्यूसिक से अधिक पानी आ रहा है, जिसके कारण जलस्तर 1679 तक पहुंच गया है। जोकि खतरे के निशान से मात्र एक फीट कम है। अगर पानी का स्तर भरना जारी रहा है तो अगले 2 घंटे में भाखड़ा से पानी छोड़ा जा सकता है।

इसके चलते रोपड़ में पानी आने का खतरा मंडरा रहा है। रोपड़ डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 2 घंटों में भाखड़ा डैम से पानी छोड़ा जाएगा। इस दौरान नंगल व श्री आनंदपुर साहिब से नीचले इलाकों में पानी भर सकता है। रोपड़ के कई गांवों वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!