33 करोड़ में बिका Chandigarh का रैजिडैंशिल प्लाट, हर तरफ हो रहे चर्चा

Edited By Vatika,Updated: 05 Sep, 2025 02:12 PM

residential plot of chandigarh sold for 33 crores

चंडीगढ़ प्रशासन के संपदा कार्यालय ने शहर की 15 रैजिडैंशियल और कमर्शियल प्रापर्टी

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ प्रशासन के संपदा कार्यालय ने शहर की 15 रैजिडैंशियल और कमर्शियल प्रापर्टी की नीलामी पूरी। ई-आक्शन के जरिए हुई नीलामी से प्रशासन को 168.85 करोड़ का राजस्व मिला।

इस नीलामी में इन प्रापर्टी का रिजर्व प्राइज 75.29 करोड़ था। नीलामी में 288 आवेदकों ने अलग-अलग साइट्स के 587 आवेदन किए। 5 कमर्शियल साइट्स के लिए बोली आने से इन्हें नीलाम नहीं किया गया। इस साइट्स को अगली नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी में सैक्टर 19बी, 33सी, 37डी, 40 ए व डी, 44 ए व सी और 46 ए के रैजिडैंशियल एरिया के प्लाट पर कंपीटिशन रहा। कुछ साइट्स ने रिजर्व प्राइज से 200 फीसदी ज्यादा राजस्व हासिल किया। नीलामी की पूरी प्रकिया डिजीटल और पारदर्शी तरीके से हुई, ताकि सभी बोलीदाताओं के लिए समान अवसर, प्रतिस्पर्धा और भागीदारी का मौका मिलता। चंडीगढ़ प्रशासन ने जनता के विश्वास को मजबूत करने और व्यापार करने में आसान माहौल देने के लिए तकनीकी सुविधाओं से लेकर नियमन पारदर्शी प्रक्रियाओं की मदद ली।

2 कमर्शियल साइट से मिले 22 करोड़ 63 लाख
2 कमर्शियल साइटस की ई ऑक्शन से 2263 करोड़ का राजस्व मिला है, जबकि इनका रिजर्व प्राइज 15,36 करोड़ था। सैक्टर 8 सी के एस.सी.ओ. का रिजर्व प्राइज 14.59 करोड़ था और ये 20.37 करोड़ में बिका। सैक्टर 44 सी और डी के बूथ का रिजर्व प्राइज 76.95 लाख 2.25 करोड़ में बिका।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!