CM मान की तबीयत बिगड़ी, हालचाल लेने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

Edited By Vatika,Updated: 04 Sep, 2025 12:43 PM

bhagwant mann health deteriorated

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मिलने पहुंचे और उनका हालचाल पूछा। हालांकि इस बारे में अभी तक किसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बता दें कि इस समय पंजाब के कई इलाके बाढ़ की मार झेल रहे हैं और मुख्यमंत्री मान रोजाना ही बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। वहीं 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी आज से पंजाब दौरे पर आए हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री मान के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करनी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!