बड़ी खबर: पठानकोट में Landslide, मचा हड़कंप

Edited By Kamini,Updated: 04 Sep, 2025 06:25 PM

big news landslide in pathankot

पठानकोट आज भूस्खल होने की बड़ी खबर सामने आई है।

पठानकोट (धर्मिंदर): पठानकोट आज भूस्खल होने की बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, पठानकोट से सटे पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित हिमाचल के ढांगू पीर गांव में आज उस समय लोगों में दहशत फैल गई जब पहाड़ी पर अचानक भूस्खलन होने लगा। एक तरफ भारी मलबा एक घर पर गिरा, जिससे घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, जबकि दूसरी तरफ गिरा मलबा सीधे चक्की नदी में जा गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन एक परिवार का सपनों का घर इस भूस्खलन की भेंट चढ़ गया।

इस बारे में बात करते हुए स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार ने बताया कि सुबह हुए इस भूस्खलन से उनका घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मदद की मांग की है ताकि वे अपना घर फिर से बना सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!